लाइव न्यूज़ :

चाय, समोसा और जलेबी जैसे ये 10 नहीं है भारत के फेमस फूड्स, इन देशों से हुए थे मशहूर, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 25, 2018 9:25 AM

Open in App
1 / 10
लिस्ट में सबसे पहले है समोसा। इसे शाम का फेवरिट नाश्ता कहा जाता है। इसलिए लोग मानते हैं कि समोसा भारत में ही पहली बार बना और यह इंडियन फूड आइटम है। लेकिन असल में समोसा मध्य पूर्वी देशों से आया। वहां इसे 'सम्बोसा' के नाम से जाना जाता था।
2 / 10
गरमा गर्म गुलाब जामुन और उसकी मीठी चाशनी, खाते ही मजा आ जाता है। इसे खाने के बाद चेहरे खुशी से रौनक आ जाती है। और इसके लिए हमें फारसी देशों को धन्यवाद कहना चाहिए। वहां इसे 'लोकमा' या 'लुक्मत-अल-कादी' के नाम से जानते हैं।
3 / 10
टेढ़ी मेढ़ी टेस्टी जलेबी हर दावत की शान होती है। त्यौहारों के समय इसके बिना खाने का मजा नहीं आता है। यह जलेबी भी फारसी और अर्ब देश से आई हुई बताई जाती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसके नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।
4 / 10
जी हां, सही पढ़ा आपने। सुबह सुबह आपकी नींद खोलने वाली चाय की ही बात कर रहे हैं। यह चाय भारत की खोज नहीं है। यह ब्रिटेन से आई है। हां भारत आने के बाद इसे बनाने के तरीके और टेस्ट में बदलाव जरूर हुए।
5 / 10
एक टाइम था जब शादी-ब्याह में खाने की टेबल पर सब्जियों के साथ रोटी या परांठो कका ऑप्शन ही होता था। लेकिन आजकल हर ब्याह में नान जरूर होता है। बच्चों का तो यह फेवरिट होता है। यह नान ईरान और फारसी देशों से आया हुआ है।
6 / 10
भारत में हैदराबादी बिरयानी बहुत फेमस है इसलिए लोगों को लगता है कि ये बिरयानी पहली बार भारत में बनी और यहीं से विदेशों में गई है। लेकिन सच तो यह है कि बिरयानी तुर्क का पारंपरिक पकवान है। इसकी रेसिपी तुर्की व्यापारियों के साथ ही भारत में आई।
7 / 10
पंजाबियों की मनपसंद कही जाने वाली डिश राजमा को आजकल सभी पसंद करते हैं। आप किसी भी रेस्टोरेंट में चले जाएं आपको राजमा मिल ही जाएंगे। राजमा के साथ वेस्टर्न फूड आइटम को मिलाते हुए कई फ्यूज़न भी तैयार किए जाते हैं जिसे इंडियन प्लस वेस्टर्न फ्यूज़न का नाम दे दिया जाता है। लेकिन सच तो यह है कि राजमा खुद भी इंडियन आइटम नहीं है। यह मेक्सिको से आया है।
8 / 10
बंगालियों की मनपसंद और सबसे अधिक खाई जाने वाली डिश शुक्तो असल में पुर्तगाल से आई है। भारत में ये सबसे पहले गोवा में आई और इसके बाद पश्चिम बंगाल पहुंचकर यहां बंगालियों की फेवरिट बन गई। शुक्तो को बनाने की रेसिपी पुर्तगालियों की है और इसमें करेला का इस्तेमाल होता है।
9 / 10
अगर आपका कोई बिहारी दोस्त है तो आपने उसके मुंह से दाल भात का नाम और इसकी बेहद तारीफ सुनी होगी। उत्तर भारत में यह कई राज्यों में फेमस है। इसलिए लोगों को लगता है कि यह डिश यहां की ही है। लेकिन असल में दाल भात की रेसिपी पड़ोसी देश नेपाल से भारत में आई है।
10 / 10
लिस्ट में इस नाम को पढ़कर आप वाकई हैरान हो रहे होंगे। भारतीयों के मुताबिक इडली साउथ इंडिया की डिश है। तो इसे खोजने वाले लोग भी यहां के ही होंगे, है ना? जी नहीं! इडली की रेसिपी अरब से जल मार्ग के रास्ते भारत में आई और इसलिए साउथ इंडिया के समुद्री इलाकों में यह सबसे पहले फेमस हुई और धीरे धीरे पूरे देश में 'लाइट नाश्ते' के रूप में फेमस हो गई।
टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यAyurveda: जानिए टॉप 5 जड़ी-बूटियों के बारे में, जो आपको बनाती हैं निरोग

स्वास्थ्यBenefits Of Flaxseed: अलसी से बढ़ता है पुरुषों का स्पर्म काउंट, आयुर्वेदिक में हजारों वर्षों से हो रहा अलसी का उपयोग, जानिए इसके फायदे

स्वास्थ्यBenefits Of Clovel: पुरुषों के लिए बहुत गुणकारी है लौंग, कई समस्याओं को करता है दूर, आज जान लीजिए अपने फायदे की बात

स्वास्थ्यBenefits Of Onion: सिर के झड़ते बालों को रोकिये, बनाइये बालों को स्वस्थ्य, घना और मजबूत बस एक प्याज से

स्वास्थ्यHealth Tips: आंवले के 10 सेहतमंद फायदे, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड