लाइव न्यूज़ :

Vehicle Sales Records: जनवरी में टूटे रिकॉर्ड, 393250 यात्री वाहनों की बिक्री, 14,58,849 बिके दोपहिया, देखें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2024 13:11 IST

Open in App
1 / 7
Passenger Vehicle Sales Records: देश में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की मजबूत मांग के दम पर जनवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
2 / 7
Passenger Vehicle Sales Records: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, यात्री वाहन (पीवी) की बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 3,93,250 इकाई हो गई, जो जनवरी 2023 में 3,47,086 इकाई थी।
3 / 7
Passenger Vehicle Sales Records: फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बयान में कहा, ‘‘ नए मॉडल पेश होने, अधिक उपलब्धता, प्रभावी विपणन, उपभोक्ता योजनाओं तथा शादियों के सीजन से एसयूवी की उच्च मांग से बिक्री में उछाल आया।’’ साथ ही सिंघानिया ने कहा, ‘‘ वास्तविक बाजार की मांग के साथ बेहतर तालमेल बैठाने तथा भविष्य में ‘ओवरसप्लाई’ के मुद्दों से बचने के लिए ओईएम के साथ उत्पादन को लेकर फिर से विचार-विमर्श करने की जरूरत है।’’
4 / 7
Passenger Vehicle Sales Records: ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) को निरंतर सफलता और समग्र बाजार स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक उत्पादन योजना के साथ नवाचार को संतुलित करना चाहिए। फाडा के अनुसार, दोपहिया वाहनों की बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 14,58,849 इकाई हो गई।
5 / 7
Passenger Vehicle Sales Records: वाणिज्यिक वाहन की बिक्री पिछले महीने 89,208 इकाइयों पर स्थिर रही। तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री जनवरी 2023 में 71,325 इकाइयों से पिछले महीने 37 प्रतिशत बढ़कर 97,675 इकाई हो गई।
6 / 7
Passenger Vehicle Sales Records: ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 88,671 इकाई हो गई।
7 / 7
Passenger Vehicle Sales Records: कुल खुदरा बिक्री जनवरी में सालाना अधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 21,27,653 इकाई रही, जो जनवरी 2023 में 18,49,691 इकाई थी। (सभी फाइल फोटो)
टॅग्स :भारत सरकारभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका