लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी का बड़ा दांव, ब्रिटिश कंट्री क्लब स्टोक पार्क 592 करोड़ में खरीदा, ‘जेम्स बांड’ सीरीज फिल्मों की शूटिंग हुई....

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 23, 2021 17:40 IST

Open in App
1 / 7
अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कंट्री क्लब और लक्जरी गोल्फ रिसार्ट, स्टोक पार्क को 5.70 करोड़ पाउंड (करीब 592 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है।
2 / 7
रिलायंस का यह अधिग्रहण उसके आबरॉय होटल और मुंबई में उसके द्वारा विकसित की जा रही, होटल व्यवस्थित आवासीय सुविधाओं में किये गये मौजूदा अधिग्रहण के साथ हो रहा है।
3 / 7
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले चार सालों के दौरान 3.3 अरब डालर के अधिग्रहण की घोषणा की है। इसमें से 14 प्रतिशत खुदरा क्षेत्र में किया गया, 80 प्रतिशत प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार क्षेत्र में वहीं शेष छह प्रतिशत निवेश ऊर्जा क्षेत्र में किया गया है।
4 / 7
रिलायंस ने बृहस्पतिवार देर शाम भेजी गई नियामकीय सूचना में कहा है कि ब्रिटेन स्थित स्टोक पार्क उसके उपभोक्ता और आतिथ्य संपत्ति क्षेत्र का हिस्सा बनेगी।
5 / 7
कंपनी ब्रिटेन के बकिंघमशायर में एक होटल और गोल्फ कोर्स की मालिक है। यह अधिग्रहण 5.70 करोड़ पाउंड में किया गया।
6 / 7
‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एण्ड होल्डिंग्स लिमिटेड (आरआईआईएचएल) ने 22 अप्रैल 2021 को ब्रिटेन में स्थापित कंपनी स्टोक पार्क लिमिटेड की समूची चुकता शेयर पूंजी का अधिग्रहण कर लिया है।’ 
7 / 7
स्टोक पार्क में ‘जेम्स बांड’ सीरीज की दो फिल्में शूट हुई हैं. इसमें 1964 की ‘गोल्डफिंगर’और 1997 की ‘टुमारो नेवर डाइज’ शामिल हैं।
टॅग्स :मुकेश अंबानीब्रिटेनरिलायंसनीता अंबानीरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है