लाइव न्यूज़ :

ATM for EPFO: 7-10 दिन तक इंतजार खत्म?, एटीएम से निकाले कैश, नए साल से पहले 7 करोड़ लोगों को तोहफा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2024 18:18 IST

Open in App
1 / 6
ATM for EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्य जल्द ही दावों के निपटान के बाद सीधे एटीएम के जरिये अपनी भविष्य निधि को निकाल सकेंगे। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ के सदस्यों को अपने दावों के ऑनलाइन निपटान के लिए सात से 10 दिन तक इंतजार करना पड़ता है। दावा निपटान होने के बाद राशि को लाभार्थियों के संबंधित बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया जाता है। हालांकि जल्द ही इस व्यवस्था में बदलाव करने की तैयारी है।
2 / 6
ATM for EPFO: इस योजना के तहत ईपीएफओ के सदस्यों को समर्पित कार्ड मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल एटीएम से बचत राशि निकालने के लिए किया जा सकेगा। केंद्रीय श्रम सचिव सुमिता डावरा ने कहा कि ईपीएफओ अपने सात करोड़ से अधिक सदस्यों को बैंकिंग प्रणाली के समान सेवाएं प्रदान करने पर विचार कर रहा है।
3 / 6
ATM for EPFO: डावरा ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत दावेदार, लाभार्थी या बीमित व्यक्ति एटीएम के माध्यम से अपनी दावा राशि प्राप्त कर सकेंगे। फिलहाल ईपीएफओ के लगभग सात करोड़ योगदानकर्ता सदस्य ईपीएफ, पेंशन और सेवानिवृत्ति निधि निकाय की समूह बीमा योजनाओं के अंतर्गत आते हैं।
4 / 6
ATM for EPFO: ईपीएफओ द्वारा संचालित कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा (ईडीएलआई) योजना के तहत मृतक सदस्यों के उत्तराधिकारियों को अधिकतम सात लाख रुपये दिए जाते हैं। नई प्रणाली में मृतक ईपीएफओ सदस्य के उत्तराधिकारी भी दावा निपटान के बाद पैसे निकालने के लिए एटीएम का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए ईपीएफओ अपने सदस्यों को समर्पित कार्ड भी जारी कर सकता है।
5 / 6
ATM for EPFO: हालांकि पीएफ निकाय का ध्यान फिलहाल इसके लिए जरूरी ढांचागत आधार तैयार करने पर है। डावरा ने कहा, “हालांकि पिछले कुछ महीनों में सुधार देखे जा रहे हैं लेकिन जनवरी में हम हार्डवेयर उन्नयन के परिणामस्वरूप अधिक सुधार देखेंगे।”
6 / 6
ATM for EPFO: इस आधुनिकीकरण अभियान के तहत हमारा लक्ष्य ईपीएफओ प्रणालियों की तुलना भारत में पहले से ही मौजूद कुशल बैंकिंग प्रणालियों से है। जीवन को आसान बनाने के लिए अधिक पारदर्शिता लाना और दावों को आसान बनाना भी इस योजना का हिस्सा है।
टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनएटीएमभारतीय रुपयाएटीएम कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित