लाइव न्यूज़ :

सेल्फी लेने के दौरान सोनू निगम को धक्का देने का मामला, विधायक के बेटे के खिलाफ केस

By संदीप दाहिमा | Updated: February 21, 2023 12:57 IST

Open in App
1 / 6
मुंबई में एक संगीत कार्यक्रम में सेल्फी लेने के दौरान मशहूर गायक सोनू निगम को धक्का देने और उनके दो साथियों से मारपीट के आरोप में एक विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि सोमवार को चेंबूर जिमखाना में निगम की लाइव प्रस्तुति के बाद हुई इस घटना में उनका एक साथी घायल हो गया।
2 / 6
बाद में सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सामने आया। अधिकारी ने कहा कि निगम की ओर से मिली शिकायत के आधार पर चेंबूर पुलिस ने शिवसेना के स्थानीय विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे स्वप्निल फटरपेकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 341 और 337 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
3 / 6
निगम की शिकायत के अनुसार, वह और उनके सहयोगी प्रस्तुति के बाद मंच से जा रहे थे, तभी एक व्यक्ति पीछे से आया और गायक को पकड़ लिया। उस व्यक्ति की पहचान बाद में स्वप्निल फटरपेकर के रूप में हुई।
4 / 6
आरोपी गायक के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहता था। शिकायत के अनुसार, निगम के सहयोगी हरि प्रकाश ने आरोपी को रोकने की कोशिश की और उसे एक तरफ ले गए। अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने प्रकाश के साथ कथित तौर पर मारपीट की, जिसके चलते वह मंच से नीचे गिर गए। शिकायत के अनुसार इसके बाद आरोपी ने निगम को धक्का दे दिया, जिसके चलते वह भी सीढ़ियों पर से गिर गए।
5 / 6
शिकायत में कहा गया है कि जब निगम के एक अन्य सहयोगी रब्बानी खान उनकी मदद के लिए आगे आए, तो आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ भी मारपीट की। खान भी गिर गए। अधिकारी ने कहा कि घायल खान को चेंबूर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि निगम मंगलवार तड़के चेंबूर पुलिस थाने गए तथा अपना बयान दर्ज कराया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच की जा रही है।
6 / 6
बाद में, आरोपी की बहन ने एक ट्वीट में आयोजकों की ओर से आधिकारिक तौर पर निगम और उनकी टीम से अप्रिय घटना के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि जब निगम को प्रस्तुति देने के बाद जल्दबाजी में मंच से उतारा जा रहा था, तब उसका भाई गायक के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने ट्वीट किया, “हड़बड़ी और हंगामे की वजह से वहां हंगामा हो गया।”
टॅग्स :सोनू निगममुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल