लाइव न्यूज़ :

विश्व कप क्वालीफायर : ब्राजील ने उरूग्वे को, अर्जेंटीना ने पेरू को हराया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:07 IST

Open in App

साओ पाउलो, अक्टूबर (एपी) ब्राजील ने दक्षिण अमेरिकी विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर मैच में उरूग्वे को 4 . 1 से हरा दिया जबकि दूसरे स्थान पर काबिज अर्जेंटीना ने पेरू को मात दी ।

शीर्ष पर काबिज ब्रााजील के लिये नेमार और रापिन्हा ने गोल दागे । अर्जेंटीना के लिये लियोनेल मेस्सी फॉर्म में नहीं थे लेकिन उनकी टीम ने 1 . 0 से मुकाबला जीत लिया ।

ब्राजील के अब 31 अंक है । नवंबर में यहां कोलंबिया के खिलाफ मुकाबला जीतकर ब्राजील कतर में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लेगा । वहीं अर्जेंटीना के 11 मैचों में 25 अंक हैं ।

दोनों टीमों के बीच सितंबर में मैच कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण सात मिनट बाद रोक दिया गया था । फीफा ने अभी उस मैच के भविष्य के बारे में फैसला नहीं किया है ।

अन्य मैचों में इक्वाडोर ने कोलंबिया से गोलरहित ड्रॉ खेला और अब वह 17 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है । कोलंबिया 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर है । शीर्ष चार टीमें विश्व कप में सीधे जगह बना लेंगी । पांचवें स्थान की टीम अंतर महाद्वीपीय प्लेआफ के जरिये पहुंच सकती है ।

चिली ने वेनेजुएला को 3 . 0 से हराया और अब वह छठे स्थान पर है। बोलिविया ने पराग्वे को 4 . 0 से मात दी । बोलिविया सातवें और पराग्वे आठवें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!