लाइव न्यूज़ :

विश्व चैम्पियनशिप: गत चैम्पियन को पटखनी देने के बाद अंतिम आठ में हारे रविंदर

By भाषा | Updated: October 2, 2021 21:17 IST

Open in App

ओस्लो (नार्वे) दो अक्टूबर  भारतीय पहलवान रविंदर शनिवार को यहां विश्व चैंपियनशिप में 61 किग्रा के क्वालीफिकेशन दौर में  गत चैंपियन बेका लोमताद्जे को शिकस्त  देने के बाद क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के डैटन डुएन फिक्स से हार गये। उनके पास हालांकि रेपेशॉज के जरिये कांस्य पदक जीतने का मौका होगा।

उनके अलावा भारत के तीन अन्य पहलवान यश तुनीर (74 किग्रा), संदीप मान (86 किग्रा) और अनिरुद्ध (125 किग्रा) प्रतियोगिता के क्वालीफिकेशन दौर से आगे नहीं बढ़ सके।

अगस्त में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले रविन्द्र ने अपने तीनों मुकाबलों में कड़ी चुनौती पेश की। वह रेपेशॉज के जरिये कांस्य पदक की दावेदारी पेश करेंगे।

रविंदर ने कोरिया के किम सुंगवोन पर तकनीकी श्रेष्ठता से जीत के साथ शुरुआत की और फिर 2019 विश्व चैंपियन लोमताद्जे को हराकर उलटफेर किया। जिसमें जोर्जिया के लोमताद्जे भारतीय पहलवान के खिलाफ जल्दी हार मान गये।

पहले पीरियड में दोनों पहलवानों के नाम एक-एक अंक था लेकिन इसके बाद लोमताद्जे थकान में दिखने लगे। रविन्द्र ने इसका फायदा उठाते हुए अपनी बढ़त को और  बढ़ाया।

वह हालांकि अगले मुकाबले में अमेरिका के पहलवान डैटन डुएन फिक्स से हार गये।

अमेरिका का यह पहलवान हालांकि फाइनल में पहुंचने में सफल रहा जिससे रविंदर के पास रेपेशॉज दौर के जरिये कांस्य पदक जीतने का मौका होगा।

रविंदर को अब पदक के सपने को पूरा करने के लिए बुल्गारिया के जॉर्जी वैलेंटिनोव वांगेलोव और फ्रांस के अरमान नोरिक एलॉयन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता को हराना होगा।

वह अगर इस मुकाबले को जीतने में सफल रहते है तो उनके सामने आर्मेनिया के आर्सेन हारुत्युनियन की चुनौती होगी।

अन्य भारतीयों में यश को 74 किग्रा वर्ग में रूस के तिमुर बिझोएव ने 7-0 से हराया जबकि 125 किग्रा वर्ग में अनिरुद्ध को मिस्र के हेमिदा यौस्सिफ ने 9-3 से मात दी।

राष्ट्रीय चैम्पियन संदीप मान (86 किग्रा) ने कोरिया के किम ग्वानुक को कड़ी टक्कर दी लेकिन 4-5 से हार गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!