लाइव न्यूज़ :

विलियम्स ने बिलबाओ की जीत में लगातार सबसे अधिक मैचों में खेलने का रिकॉर्ड बनाया

By भाषा | Updated: October 2, 2021 11:08 IST

Open in App

बिलबाओ, दो अक्टूबर (एपी) राउल गार्सिया ने पेनल्टी पर चूकने के बाद गोल किया जिससे एथलेटिक बिलबाओ ने अलावेस को स्पेनिश लीग में 1-0 से हराया।

इस मुकाबले में बिलबाओ के इनाकी विलियम्स ने लगातार सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।

विलियम्स ने शुक्रवार को सेन मेम्स स्टेडियम में लगातार 203वें मुकाबले में उतरकर स्पेनिश लीग का रिकॉर्ड बनाया। बिलबाओ का यह स्ट्राइकर अप्रैल 2016 से किसी भी कारण से किसी मुकाबले से बाहर नहीं रहा है। इससे पहले लगातार 202 मैच खेलने का रिकॉर्ड रीयाल सोसीदाद के पूर्व खिलाड़ी युआन लारानागा के नाम था।

इससे पहले नौवें मिनट में गार्सिया की पेनल्टी किक को अलावेस के गोलकीपर फर्नांडो पेचियो ने रोक दिया। लंबे वीडियो रीप्ले के बाद शिमो नवारो के हैंडबॉल के कारण यह पेनल्टी दी गई थी।

गार्सिया ने हालांकि मध्यांतर से ठीक पहले गोल दागकर बिलबाओ को बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुई।

इस जीत से बिलबाओ की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है।

अलावेस की टीम की सात मैचों में यह छठी हार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!