लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हमें 15-20 रन और बनाने चाहिये थे: रैना

By भाषा | Updated: April 11, 2021 19:46 IST

Open in App

मुंबई, 11 अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शनिवार को अर्धशतक लगाकर शानदार वापसी करने वाले सुरेश रैना ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्हें और 20 रन बनाने की जरूरत थी।

रैना की 54 रन की पारी की बदौलत चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट से आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।

फ्रेंचाइजी की वेबसाइट पर जारी वीडियो में रैना ने कहा, ‘‘ मैच को हारना थोड़ा निराशाजनक रहा, यह और बेहतर हो सकता था लेकिन मैंने हमेशा कहा है कि यह वापसी करने के बारे में है।’’

बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ अगर हम और 15-20 रन बनाते तो बेहतर होता । मुझे लगता है कि हमने बीच के ओवरों में बेहतर गेंदबाजी की। अगले कुछ दिनों में हमारे पास कुछ अच्छे अभ्यास सत्र में भाग लेना का मौका होगा जहां हम सुधार करने के बारे में सीख सकते है।

यूएई में खेले गये पिछले सत्र से बाहर रहे रैना ने कहा कि उन्होंने पीले रंग की जर्सी में वापसी का लुत्फ उठाया।

इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ महेन्द्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ वापसी करना शानदार लगता है। ऐसी टीम के लिए योगदान करना हमेशा अच्छा होता है जिसने खिलाड़ियों के लिए काफी कुछ किया हो। पीले रंग की जर्सी में वापसी करना हमेशा शानदार रहा है। यह गर्व की बात है।’’

चेन्नई को 16 अप्रैल को अपने अगले मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!