लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के नये नियमों में अधिक जांच जरूरी लेकिन पृथकवास समय होगा कम

By भाषा | Updated: April 26, 2021 16:29 IST

Open in App

तोक्यो, 26 अप्रैल (एपी) तोक्यो ओलंपिक के आयोजक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) कोरोना वायरस महामारी के बीच तीन महीने के बाद होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए अगले सप्ताह नयी योजना पेश करेंगे, जिसमें लगभग 15,400 एथलीटों के प्रतियोगिताओं में सुरक्षित तरीके से भाग लेने का जिक्र होगा।

‘प्लेबुक्स’ के नाम से जारी इस नियमावली के दूसरे संस्करण में जापान के तोक्यो, ओसाका और कुछ अन्य प्रांतो में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच खेलों का आयोजन कैसे होगा इसके बारे में बताया गया है।

जापान में कोविड-19 से लगभग 10,000 लोगों की जान गयी है। वहां अब तक एक प्रतिशत से भी कम लोगों को टीका लगा है।

उम्मीद है कि आयोजक एथलीटों के लिए दैनिक परीक्षण की घोषणा करेंगे लेकिन पहले की घोषणा के उलट खिलाड़ियों के 14 दिनों के पृथकवास को कम किया जा सकता है, जिससे एथलीटों को यहां आने के बाद अभ्यास की मंजूरी होगी । एथलीटों को तोक्यो बे स्थित ओलंपिक विलेज, प्रतियोगिता एवं अभ्यास स्थल के ‘बबल (जैव सुरक्षित माहौल’) में रहना होगा।

जापान के क्योदो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि खिलाड़ियों को अपने देश से रवाना होने से पहले 96 घंटे के अंदर दो बार जांच करवाना होगा। जापान पहुंचने के बाद भी उनकी जांच की जाएगी।

खिलाडियों के प्लेबुक को बुधवार को जारी किया जाएगा जबकि मीडिया एवं अन्य के लिए जरूरी नियमों वाले को प्लेबुक शुक्रवार को जारी किया जाएगा।

सभी प्लेबुक के आखिरी संस्करण को जून में प्रकाशित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!