लाइव न्यूज़ :

आईपीएल के आखिरी दो मैच एक ही समय आयोजित होंगे; नयी टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर को

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:34 IST

Open in App

दुबई, 28 सितंबर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन समिति ने मंगलवार को फैसला किया कि लीग चरण के आखिरी दो मैच एक ही समय पर शाम साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगे। आम तौर पर डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) का एक मुकाबला दोपहर बाद और दूसरा शाम को खेला जाता है।

अब तक के नियमों के मुताबिक दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू होता है जबकि दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाता है। किसी भी टीम के अनुचित लाभ को रोकने के लिए दोनों मैच शाम में एक साथ खेले जाऐंगे।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईपीएल के इतिहास में पहली बार ‘वीवो आईपीएल 2021’ प्लेऑफ से पहले के आखिरी दो लीग मैच एक साथ खेले जाएंगे।’’

कार्यक्रम के मुताबिक अंतिम दो मैचों में से एक में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियन्स और दूसरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैजूदा सत्र के लीग चरण के आखिरी दिन  (08.10.2021)  एक दोपहर का मैच और एक शाम का मैच होने के बजाय, दोनों मैच एक साथ शाम साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेले जाएंगे। ’’

आईपीएल में शामिल होने वाली दो नयी टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर को होगी जिसके बाद 2023 से 2027 सत्र के लिए मीडिया अधिकार की निविदा जारी की जाएगी।

यह समझा जाता है कि मौजूदा अधिकार धारक स्टार स्पोर्ट्स के साथ हाल ही में विलय करने वाले  ‘सोनी’ और ‘जी’ भी बड़ी रकम के साथ बोली लगायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!