लाइव न्यूज़ :

त्वेसा मलिक 20वें स्थान पर रही, दीक्षा संयुक्त 58वें स्थान पर

By भाषा | Updated: October 4, 2021 12:57 IST

Open in App

बार्सीलोना, चार अक्टूबर भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने अंतिम दौर में तेज हवाओं के बीच एक ओवर 73 का स्कोर बनाया जिससे वह स्पेन के सिटगेस के कैटालूनिया द्वारा प्रस्तुत एस्ट्रेला डैम लेडी ओपन में 20वें स्थान पर रहीं।

आर्डर आफ मेरिट में शीर्ष 10 में जगह बनाने की कोशिश में जुटी त्वेसा ने एक बार फिर प्रभावी प्रदर्शन किया। उनका कुल स्कोर एक ओवर 217 है।

ओलंपिक के बाद पहली प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही दीक्षा डागर अंतिम दौर में दो बर्डी, चार बोगी और दो डबल बोगी के साथ संयुक्त 58वें स्थान पर रही।

स्वीडन की माजा स्टार्क ने लेडीज यूरोपीय टूर में पिछले तीन टूर्नामेंटों में दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने अंतिम दौर में 65 के स्कोर से कुल आठ अंडर का स्कोर बनाया और पिया बाबनिक पर दो शॉट से जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!