लाइव न्यूज़ :

त्वेसा मलिक और दीक्षा डागर ने कट हासिल किया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 12:28 IST

Open in App

बार्सिलोना, तीन अक्टूबर भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक और दीक्षा डागर ने यहां लेडीज यूरोपीय टूर के एस्ट्रेलिया डैम ओपन के दूसरे दिन कट में प्रवेश किया जबकि उनकी चार अन्य हमवतन खिलाड़ी बाहर हो गयीं।

त्वेसा ने दूसरे दौर में तीन बर्डी और तीन बोगी लगायी। दोनों दौर में इवन पार 72 के दौर से वह संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर चल रही शीर्ष भारतीय हैं।

दीक्षा अगस्त में ओलंपिक खेलों के बाद लेडीज यूरोपीय टूर में पहली बार खेल रही हैं, उन्होंने पहले दौर में 74 और दूसरे दौर में 72 का कार्ड खेला। इससे उनका कुल स्कोर दो ओवर 146 रहा जिससे वह संयुक्त 39वें स्थान पर चल रही हैं।

वाणी कपूर, गौरिका बिश्नोई, अमनदीप द्राल और रिद्धिमा दिलावड़ी कट में जगह बनाने से चूक गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!