लाइव न्यूज़ :

श्रीकांत और समीर की डेनमार्क ओपन में अच्छी शुरूआत

By भाषा | Updated: October 19, 2021 15:19 IST

Open in App

ओडेन्से, 19 अक्टूबर पूर्व चैम्पियन किदाम्बी श्रीकांत और भारत के ही समीर वर्मा ने डेनमार्क ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष एकल वर्ग में जीत के साथ शुरूआत की ।

श्रीकांत ने 2017 में यहां खिताब जीता था । उन्होंने हमवतन बी साई प्रणीत को 30 मिनट में 21 . 14, 21 . 11 से हराया । वहीं 28वीं रैंकिंग वाले समीर ने थाईलैंड के 21वीं रैंकिंग वाले कुन्लावुट विदितसर्न को 21 . 17, 21 . 14 से मात दी ।

दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत का सामना दूसरे दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान के केंतो मोमोता से हो सकता है । वहीं समीर डेनमार्क के तीसरी वरीयता प्राप्त एंडर्स एंटोंसेन से खेल सकते हैं ।

पुरूष युगल में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी को मलेशिया के गो जे फेइ और नूर इजुद्दीन ने 21 . 18, 21 . 11 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!