लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री ने तोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीटों की तैयारी की समीक्षा की

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल तोक्यो ओलंपिक के आयोजन में अब जब तीन महीने से कुछ अधिक का समय बचा है तब खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और राष्ट्रीय खेल महासंघों के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करके खिलाड़ियों की तैयारियों का जायजा लिया।

बुधवार को हुई इस बैठक में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के शीर्ष अधिकारियों, आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के प्रमुख आदिले सुमारिवाला ने हिस्सा लिया।

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘अधिकारियों और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता और अन्य सदस्यों के साथ साइ मुख्यालय में ओलंपिक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले अपने खिलाड़ियों का संक्षिप्त और आकर्षक वीडियो बनाएंगे।’’

पता चला है कि बैठक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की तोक्यो खेलों की तैयारियों की नियमित समीक्षा की गई। तोक्यो खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होना है।

सूत्रों के अनुसार ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को कोविड-19 टीका लगाने के मुद्दे पर बैठक में चर्चा नहीं की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!