लाइव न्यूज़ :

शॉटगन विश्व कप : भारत के स्कीट निशानेबाज टीम वर्ग में पदक की दौड़ में

By भाषा | Updated: February 25, 2021 13:44 IST

Open in App

काहिरा, 25 फरवरी भारतीय स्कीट निशानेबाज शॉटगन विश्व कप में टीम वर्ग में पदक की दौड़ में है जिनमें ओलंपिक कोटाधारी मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा शामिल हैं ।

बुधवार को पुरूष और महिला दोनों वर्गों में तीन सदस्यीय टीम पहले तीन क्वालीफिकेशन दौर के बाद पदक की दौड़ में हैं । फाइनल से पहले दो और क्वालीफिकेशन दौर बाकी हैं ।

मैराज और अंगद ने 70 और 67 का स्कोर करके क्रमश: 21वां और 28वां स्थान हासिल किया । गुरजोत 19वें स्थान पर रहे ।तीनों के मिलाकर 207 अंक हैं और वे टीम वर्ग में चौथे स्थान पर हैं ।

महिला टीम में कार्तिकी सिंह शेखावत, परिनाज धालीवाल और गनीमत सेखों रूस और कजाखस्तान के बाद तीसरे स्थान पर हैं ।

महिला स्कीट व्यक्तिगत वर्ग में कार्तिक 75 में से 64 अंक लेकर 29वें स्थान पर हैं ।

आठ दिवसीय यह स्पर्धा इस साल शॉटगन विश्व कप का पहला चरण है । यह विश्व रैंकिंग अंकों के आधार पर तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का आखिरी मौका भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!