लाइव न्यूज़ :

सेरेना का आस्ट्रेलियाई ओपन में खेलना संदिग्ध

By भाषा | Updated: December 8, 2021 13:21 IST

Open in App

मेलबर्न, आठ दिसंबर (एपी) अगले महीने शुरू होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की प्रवेश सूची में सेरेना विलियम्स का नाम नहीं है जिससे माना जा रहा है कि सात बार की चैंपियन साल के इस पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से बाहर रह सकती है।

सेरेना ने विंबलडन के पहले दौर के मैच में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हटने के बाद कोई मैच नहीं खेला है और वह विश्व रैंकिंग में 41वें स्थान पर खिसक गयी हैं। उन्होंने अपने 23 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब में से आखिरी खिताब 2017 में आस्ट्रेलियाई ओपन में ही जीता था। इस साल के शुरू में उन्हें नाओमी ओसाका ने सेमीफाइनल में सीधे सेटों में हरा दिया था।

नोवाक जोकोविच पुरुषों की प्रवेश सूची में नंबर एक खिलाड़ी के रूप में सूचीबद्ध हैं जिससे संकेत मिलते हैं कि वह सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये कोविड-19 के पूर्ण टीकाकरण के आस्ट्रेलिया के कड़े नियमों के बावजूद 17 नवंबर से मेलबर्न पार्क में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खेलेंगे।

जोकोविच ने हाल के महीनों में टीकाकरण की अपनी स्थिति पर टिप्पणी नहीं की थी हालांकि उन्हें एक जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले एटीपी कप के लिये सर्बिया की टीम में शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!