लाइव न्यूज़ :

साव का अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद को मिला 160 रन का लक्ष्य

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:35 IST

Open in App

चेन्नई, 25 अप्रैल सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (39 गेंद पर 53 रन, सात चौके, एक छक्का) की अर्धशतकीय पारी की मदद से दिल्ली कैपिटलस ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया।

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (28 रन, 26 गेंद में तीन चौके) और साव ने दिल्ली कैपिटल्स को चेपक की धीमी पिच पर तेज शुरूआत करायी जिससे पॉवरप्ले में टीम ने बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिये थे।

बाद में कप्तान ऋषभ पंत ने 27 गेंद में 37 और स्टीव स्मिथ ने 25 गेंद में नाबाद 34 रन बनाये।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिये साव ने पारी की पहली तीन गेंदों पर चौके लगाकर हाथ खोले। अगले ओवर में भी टीम के खाते में तीन चौके से 14 रन जुड़े।

सनराइजर्स हैदराबाद का आत्मविश्वास पिछले चार में से तीन मैच गंवाकर गिरा हुआ था लेकिन टीम ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराकर पहली जीत दर्ज की। टीम ने तीसरे ओवर में धवन को कैच आउट करने का मौका गंवाया जब केदार जाधव के हाथ से कैच छूट गया।

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह अंतिम एकादश में शामिल बायें हाथ के स्पिनर जगदीश सुचित (चार ओवर में 21 रन) ने अपने पहले ओवर में केवल तीन रन दिये। फिर आल राउंडर विजय शंकर (तीन ओवर में 19 रन) का ओवर भी अच्छा रहा जिसमें केवल पांच रन बने।

धवन ने अपनी पारी को रफ्तार देने के प्रयास में आठवें ओवर में जगदीश सुचित पर लगातार दो चौके जमाये।

कप्तान डेविड वार्नर ने नौंवे ओवर में अफगानिस्तानी लेग स्पिनर राशिद खान को गेंदबाजी के लिये उतारा। साव ने 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन बनाकर 35 गेंद में सात चौके और एक छक्के से अर्धशतक पूरा किया। हालांकि रन गति थोड़ी धीमी हो रही थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10 ओवर में बिना विकेट गंवाये 80 रन था। इससे बड़े स्कोर की उम्मीद थी, पर ऐसा नहीं हुआ।

इसके बाद टीम ने 11वें और 12वें ओवर में धवन और साव के विकेट खो दिये। राशिद ने पहले फार्म में चल रहे धवन के स्टंप उखाड़कर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया जिससे उनके और साव के बीच 81 रन की भागीदारी खत्म हो गयी।

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ के बजाय अब कप्तान पंत क्रीज पर थे, पर साव रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गये जबकि जॉनी बेयरस्टो स्टंपिंग का मौका चूक गये थे।

स्मिथ बल्लेबाजी के लिये उतरे। पंत और स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिये 42 गेंद में 58 रन जोड़ लिये थे। पर 19वें ओवर में सिद्धार्थ कौल ने पहले पंत और फिर शिमरोन हेतमायर का विकेट झटक लिया।

स्मिथ ने अंतिम ओवर में एक छक्का लगाया जिससे वह 25 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 34 रन बनाकर नाबाद रहे।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिये कौल ने 31 रन देकर दो जबकि राशिद ने 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!