लाइव न्यूज़ :

साई ने अपने केंद्रों में कोविड-19 के कड़े प्रोटोकॉल के निर्देश दिये

By भाषा | Updated: April 7, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल देश के शीर्ष खेल केंद्रों में कोविड-19 के कई मामले सामने आने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने बुधवार को कड़े प्रोटोकॉल लागू करने का आदेश दिया जिनमें देश भर के परिसरों में रहने वाले सथी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का हर सप्ताह किया जाने वाला परीक्षण भी शामिल है।

साई ने हालांकि कहा कि ऐहतियात और शर्तें ओलंपिक में भाग लेने वाले संभावित खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर लागू की जाएगी ताकि उनके अभ्यास में खलल नहीं पड़े।

साई ने बयान में कहा, ‘‘भारत में कोविड-19 मामलों की दूसरी लहर के बाद साई ने अपने परिसरों और राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों पर इसका प्रसार रोकने के लिये मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को जारी किया है। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और प्रशासकों का प्रत्येक सप्ताह परीक्षण किया जाएगा और पृथकवास के कड़े नियम तैयार किये गये हैं।’’

एसओपी में कहा गया है कि शिविर से जुड़ने वाले खिलाड़ी को आगमन से 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उसे केंद्र में आने की अनुमति मिलनी चाहिए।

एसओपी उस दिन घोषित की गयी जबकि साई के भोपाल केंद्र में 24 खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के 12 सदस्यों का परीक्षण पॉजीटिव पाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!