SAFF Under-20 Women's Championship 2023: ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत की U-20 महिला टीम बुधवार शाम को पहुंची। सैफ अंडर-20 महिला चैंपियनशिप 2023 के उद्घाटन संस्करण में भारत 3 फरवरी को दोपहर 2:30 IST पर भूटान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
भारत को इस प्रतियोगिता में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उसकी टीम में अधिकतर खिलाड़ी वे ही हैं जो पिछले साल फीफा अंडर-17 विश्व कप में खेली थी। मेजबान बांग्लादेश और नेपाल टूर्नामेंट की अन्य टीमें हैं।
सभी मैच बीर श्रेष्ठ शहीद शिपानी मुस्तफा कमाल स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन चार टीमों के बीच राउंड रोबिन मैचों के बाद शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी जो नौ फरवरी को खेला जाएगा। भारत पांच फरवरी को बांग्लादेश से और सात फरवरी को नेपाल से भिड़ेगा।
23 सदस्यीय भारतीय टीम:
गोलकीपर: मोनालिसा देवी, अंशिका, अंजलि।
डिफेंडर: शिल्की देवी, अस्तम उरांव, काजल, शुभांगी सिंह, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, ग्लेडिस।
मिडफील्डर: मार्टिना थोकचोम, काजोल डिसूजा, बबीना देवी, नीतू लिंडा, तानिया कांटी, शैलजा।
फारवर्ड: लिंडा कॉम, अपर्णा नार्जरी, सुनीता मुंडा, सुमति कुमारी, नेहा, सोनाली सोरेन, अनीता कुमारी।
भारत का कार्यक्रम: 3 फरवरी: भारत बनाम भूटान, दोपहर 2:30 IST
5 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, शाम 6:30 बजे IST
7 फरवरी: भारत बनाम नेपाल, दोपहर 2:30 IST
कहां देखें? सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Sportzworkz के यूट्यूब चैनल पर की जाएगी।