लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण रूस ओपन और इंडोनेशिया मास्टर्स रद्द

By भाषा | Updated: April 5, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों के कारण दो सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंटों रूस ओपन 2021 और इंडोनेशिया मास्टर्स को रद्द कर दिया गया है।

बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा, ‘‘मौजूदा कोविड-19 पाबंदियों और समस्याओं के कारण स्थानीय आयोजकों के पास टूर्नामेंट रद्द करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रूस के राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ और बैडमिंटन इंडोनेशिया से सलाह मशविरे और बीडब्ल्यूएफ की सहमति से यह फैसला किया गया।’’

रूस ओपन 20 से 25 जुलाई तक व्लादिवोस्तोक में खेला जाना था जबकि इंडोनेशिया मास्टर्स का आयोजन पांच से 10 अक्टूबर तक होना था।

जून में होने वाले कनाडा ओपन को भी रद्द कर दिया गया है।

हैदराबाद में 24 से 29 अगस्त तक सुपर 100 टूर्नामेंट हैदराबाद ओपन का आयोजन होना है लेकिन भारत में कोविड-19 से जुड़ी मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह देखना होगा कि इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!