लाइव न्यूज़ :

बेंजेमा के शानदार प्रदर्शन से रीयाल मैड्रिड की आसान जीत

By भाषा | Updated: December 21, 2020 10:09 IST

Open in App

बार्सिलोना, 21 दिसंबर (एपी) करीम बेंजेमा के शानदार प्रदर्शन से रीयाल मैड्रिड ने ईबार को 3-1 से हराया जिससे वह स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा की अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड की बराबरी पर पहुंच गया।

जिनेदिन जिदान की टीम रीयाल मैड्रिड अब केवल गोल अंतर से एटलेटिको से पीछे है। इन दोनों के समान 29 अंक हैं लेकिन एटलेटिको ने दो मैच कम खेले हैं। रीयाल मैड्रिड अब रीयाल सोसीडाड से तीन और बार्सिलोना से आठ अंक आगे है। बार्सिलोना पांचवें स्थान पर है।

बेंजेमा ने रविवार को खेले गये मैच में छठे मिनट में रोड्रिगो के पास पर गोल किया। इसके बाद उन्होंने 12वें मिनट में लुका मोडरिच को गोल करने में मदद की।

काइक गर्सिया ने 28वें मिनट में गोल करके ईबार को वापसी दिलाने की कोशिश की। रीयाल की तरफ से तीसरा गोल दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में लुकास वाजक्वेज ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!