लाइव न्यूज़ :

बेंजेमा के दो गोल से रीयाल मैड्रिड की बड़ी जीत

By भाषा | Updated: April 22, 2021 10:24 IST

Open in App

मैड्रिड, 22 अप्रैल (एपी) करीम बेंजेमा ने दो गोल किये और एक अन्य गोल करने में मदद की जिससे रीयाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में कैडिज को 3—0 से शिकस्त दी।

यूरोप के कुछ शीर्ष क्लबों के सुपर लीग के प्रस्ताव के विरोध में कैडिज के खिलाड़ियों ने मैच से पहले इससे जुड़ी शर्ट पहनी। इस प्रस्ताव को लाने में रीयाल के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज की भूमिका अहम रही है।

बेंजेमा ने 30वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया। इसके बाद उन्होंने 33वें मिनट में अल्विरो ओड्रियोजोला के लिये गोल बनाया और फिर 40वें मिनट में हेडर से गोल दागा।

इससे पहले सेविला ने लेवांटे को 1—0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल करके​ खिताब की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी। उसकी तरफ से यूसुफ नेसरी ने दूसरे हाफ में गोल किया।

सेविला के 67 अंक हैं और वह एटलेटिको मैड्रिड और रीयाल मैड्रिड से तीन अंक पीछे है। बार्सिलोना अब चौथे स्थान पर खिसक गया है।

अन्य मैचों में ओसासुना ने वेलेंसिया को 3—1 से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की जिससे वह आठवें स्थान पर पहुंच गया। पांचवें स्थान पर काबिज रीयाल बेटिस ने एथलेटिक बिलबाओ को गोलरहित बराबरी पर रोका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!