लाइव न्यूज़ :

रीयल कश्मीर ने लगातार दूसरे आईएफए शील्ड फाइनल में जगह बनाई

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:33 IST

Open in App

कल्याणी, 12 दिसंबर गत चैंपियन रीयल कश्मीर ने रविवार को यहां गोकुलम केरल एफसी को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार आईएफए शील्ड फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

गोकुलम की टीम ने गेंद को अधिक समय अपने कब्जे में रखा लेकिन रीयल कश्मीर की टीम मौकों को भुनाने में सफल रही और टीम ने फाइनल में जगह बनाई।

बुधवार को 124वें आईएफए शील्ड के खिताबी मुकाबले में रीयल कश्मीर का सामना श्रीनिदी डेक्कन एफसी से होगा जिसने कड़े मुकाबले में अतिरिक्त समय में रेलवे एफसी को 2-1 से हराया।

गोकुलम के खिलाफ मेसन ली रॉबर्टसन ने 23वें मिनट में रीयल कश्मीर को बढ़त दिलाई जबकि थोई सिंह ने सुरचंद्र चंदम सिंह के कॉर्नर पर गोल दागकर आठ मिनट के भीतर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

रोबिन सिंह (45 प्लस तीसरे मिनट) ने गोलकीपर बिलाल हुसैन खान की गलती का फायदा उठाकर पहले हाफ के इंजरी टाइम में केरल की टीम की ओर से एकमात्र गोल दागा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!