लाइव न्यूज़ :

रविंदर कांस्य पदक का प्लेआफ हारे, बाकी प्री क्वार्टर फाइनल में बाहर

By भाषा | Updated: October 3, 2021 22:38 IST

Open in App

ओस्लो (नार्वे), तीन अक्टूबर भारतीय पहलवान रविंदर को आर्मेनिया के आर्सेन हारूतयुनयान ने रविवार को यहां विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक के प्लेआफ मुकाबले में हरा दिया जबकि रविंदर रेपेशाज दौर में 0-8 के बड़े अंतर से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बुल्गारिया के जार्जी वालेंतिनोव वांगेलोव को हराकर 61 किग्रा के कांस्य पदक के प्लेऑफ में पहुंचे थे ।

रविंदर की जीत तोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया की सेमीफाइनल में शानदार जीत की तरह ही थी जिसमें वह 2-9 से पिछड़ रहे थे लेकिन अंत में उन्होंने मुकाबला जीत लिया था।

बुल्गारियाई पहलवान के दबदबा बनाने के बावजूद रविंदर परेशान नहीं हुए ओर उन्होंने प्रतिद्वंद्वी के पैर पर एक हमले से मुकाबले का रूख बदल दिया।

इसके बाद उनसे पदक की उम्मीद थी लेकिन प्रतिद्वंद्वी पहलवान के शानदार जवाबी हमलों का वह जवाब नहीं दे सके और मुकाबला दो मिनट 16 सेकंड में ही खत्म हो गया । हारूतयुनयान ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की ।

अन्य भारतीय प्री क्वार्टरफाइनल से आगे नहीं जा सके।

पंकज मलिक ने 57 किग्रा का क्वालीफिकेशन दौर 0-3 से पिछड़ने के बावजूद 4-3 से जीत लिया था लेकिन वह प्री क्वार्टरफाइनल में तुर्की के मौजूदा यूरोपीय चैम्पियन और 2019 विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता सुलेमान अतली से तकनीकी श्रेष्ठता से 63 सेकेंड में हार गये।

रोहित ने श्रीलंका के दिवोशान चार्ल्स फर्नांडो के खिलाफ 65 किग्रा वर्ग का क्वालीफिकेशन दौर तकनीकी श्रेष्ठता से जीता। पर बाद में प्री क्वार्टरफाइनल में रूस के जागिर शाखिएव से 4-5 से हार गये।

पृथ्वीराज पाटिल सीधे 92 किग्रा के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंच गये थे लेकिन अजरबेजान के ओस्मान नुरमागोमेदोव के खिलाफ उनकी चुनौती 32 सेकेंड से ज्यादा नहीं टिक सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!