लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 नेगेटिव आने के बाद राणा को ट्रेनिंग की स्वीकृति

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:19 IST

Open in App

कोलकाता, एक अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज नितीश राणा को कोविड-19 नेगेटिव पाए जाने के बाद गुरुवार को टीम के अपने साथियों के साथ ट्रेनिंग की स्वीकृति दी गई।

राणा एक हफ्ते से कुछ अधिक समय पहले इस संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाए गए थे।

बायें हाथ के इस 27 वर्षीय बल्लेबाज को 21 मार्च को मुंबई पहुंचने के एक दिन बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद वह टीम होटल में पृथकवास पर चले गए थे।

केकेआर ने बयान में कहा, ‘‘नितीश राणा मुंबई में 21 मार्च को केकेआर टीम के होटल में पहुंच गए थे और उनके पास 19 मार्च की नेगेटिव कोविड रिपोर्ट थी। पृथकवास के दौरान 22 मार्च को उनका परीक्षण हुआ और इसका नतीजा पॉजिटिव आया।’’

बयान के अनुसार, ‘‘उसमें कोई लक्षण नहीं दिख रहा था और तब से कोई लक्षण नजर नहीं आया। वह पृथकवास में था और आज दोबारा उसका परीक्षण हुआ। हमें यह बताते हुए खुशी है कि उसका नतीजा नेगेटिव आया है। हमें उसके जल्द ही टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू करने और सत्र की शुरुआत से पहले पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है।’’

यूएई में हुए आईपीएल 2020 में राणा ने 14 मैचों में 352 रन बनाए थे।

यह देखना होगा कि वह 11 अप्रैल को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले केकेआर के पहले मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं।

हाल में संपन्न विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में राणा सात मैचों में 66.33 की औसत के साथ 398 रन के साथ दिल्ली की ओर से शीर्ष स्कोरर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!