लाइव न्यूज़ :

अपने अभ्यास सत्रों की रणनीति खुद बनाने से रहाणे को मिली मदद : आम्रे

By भाषा | Updated: January 1, 2021 14:48 IST

Open in App

मुंबई, एक जनवरी अजिंक्य रहाणे के कोच प्रवीण आम्रे का मानना है कि कोरोना महामारी के बीच ब्रेक के दौरान अपने अभ्यास सत्र खुद तैयार करके उन पर अमल करने से उन्हें आस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर फायदा मिला ।

रहाणे के 112 रन की मदद से भारत ने मेलबर्न में दूसरा टेस्ट जीतकर श्रृंखला में वापसी की ।

यह पूछने पर कि दौरे से पहले उन्होंने रहाणे को क्या संदेश दिया था, आम्रे ने कहा कि उन्होंने बस बेसिक्स पर फोकस रखने की सलाह दी थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ एक समय पर हम कई दौरों के बारे में नहीं सोचते हैं । हम एक समय पर एक ही दौरे के बारे में सोचते हैं और यही अजिंक्य ने किया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस साल खास तौर पर उसे श्रेय दिया जाना चाहिये क्योंकि अक्सर हम कोच सत्र की तैयारी और उस पर अमल करते हैं लेकिन कोरोना महामारी के बीच उसने खुद योजना बनाई और उन पर अमल किया । उसने पहले से ज्यादा मेहनत की और एक दिन में दो दो सत्रों में अभ्यास किया ।’’

आम्रे ने कहा ,‘‘ उसने छोटी छोटी चीजों पर मेहनत की । सफलता यूं ही नहीं मिल जाती , उसके लिये काफी मेहनत करनी होती है ।’’

विराट कोहली की अगुवाई में दूसरे टेस्ट में रहाणे की कप्तानी की भी काफी तारीफ हुई । आम्रे ने कहा ,‘‘ इसका श्रेय भी अजिंक्य को जाता है क्योंकि कोच होने के नाते हम कप्तानी जैसी चीजों पर काम नहीं करते । हम बल्लेबाजी पर ही फोकस करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!