लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारियों ने बीजिंग शीतकालीन खेलों की मशाल जलाने के समारोह को बाधित किया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:23 IST

Open in App

प्राचीन ओलंपिया (यूनान), 18 अक्टूबर (एपी) चीन में मानवाधिकार उल्लंघन का विरोध कर रहे तीन प्रदर्शनकारी उस पुरातत्व स्थल पर घुस आए जहां 2022 बीजिंग शीतकालीन खेलों की मशाल को सोमवार को जलाया जाना था। ये प्रदर्शनकारी हेरा के मंदिर की ओर दौड़े और इस दौरान उनके हाथों में बैनर था जिस पर लिखा था ‘नरसंहार खेल नहीं’।

प्रदर्शनकारियों ने दीवार को फांदकर मैदान में प्रवेश किया और उस स्थान पर जाने का प्रयास किया जहां समारोह होना था। पुलिस ने इसके बाद उन्हें जमीन पर गिरा दिया और हिरासत में ले लिया।

मंदिर की ओर दौड़ते हुए एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘बीजिंग को ओलंपिक खेलों के आयोजन की स्वीकृति कैसे दी जा सकती है जबकि वे उइगर मुस्लिमों के खिलाफ नरसंहार कर रहे हैं।’’

इस दौरान मशाल को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच यूनान में प्राचीन ओलंपिक के जन्म स्थल में प्रज्ज्वलित किया गया।

महामारी के कारण सुरक्षा नियम लागू किए गए थे जिसके कारण समारोह के लिए लोगों को एकत्रित होने की स्वीकृति नहीं थी। प्राचीन ओलंपिया में सूरज की रोशनी से मशाल को जलाया गया और फिर मशाल रिले का आयोजन किया गया।

इससे पहले यूनान की पुलिस ने समारोह स्थल पर पहुंचने से पूर्व ही कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। बीजिंग 2008 ओलंपिक खेलों के मशाल प्रज्ज्वलन समारोह के दौरान भी लोकतंत्र समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!