लाइव न्यूज़ :

कोविड काल में ओलंपिक की तैयारी करना आसान नहीं, पर पूरी तैयारी के साथ जाएंगे : शरत

By भाषा | Updated: April 28, 2021 15:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने कहा है कि जब देश कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है तब तोक्यो ओलंपिक के लिये तैयारी करना आसान नहीं है लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि खिलाड़ी पदक जीतने के लिये अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण भारत की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गयी है। पिछले कुछ दिनों से देश में प्रत्येक दिन तीन लाख से अधिक मामले आ रहे हैं और 2000 से अधिक लोगों की जान जा रही है।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में शरत ने कहा, ‘‘यह ओलंपिक के लिये तैयारियों का तरीका नहीं है, लेकिन हमें अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने और उसके लिये तैयारी करने का रास्ता ढूंढना होगा। हम खुद को बचाये रखकर अपना लक्ष्य हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ’’

अपने चौथे ओलंपिक की तैयारियों में लगे शरत ने कहा कि वह पिछले साल की तुलना में मानसिक तौर पर बेहतर स्थिति में हैं। पिछले साल भारत कोविड-19 की पहली लहर से प्रभावित रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल हम हर चीज से डरे हुए थे। हम केवल नकारात्मक चीजें सोच रहे थे। जब इतने अधिक लोग मर रहे थे तब मेरा खेल में मन नहीं लग रहा था। अब हमारे सामने एक लक्ष्य है और हमारा ध्यान उसे हासिल करने पर है। ’’

शरत ने कहा, ‘‘स्पष्ट योजना तैयार करना आसान नहीं है और इसके अलावा यात्रा करना भी एक मुद्दा है। इससे पहले मैं दो सप्ताह के लिये चीन या कोरिया जा सकते थे। यह बहुत आसान था। हम कुछ विदेशी खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर विचार कर रहे थे लेकिन अब यह वास्तव में मुश्किल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!