लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन प्रभाव: इंडोनेशिया की बैडमिंटन टीम विश्व चैंपियनशिप से हटी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के फैलने से चिंतित इंडोनेशिया की बैडमिंटन टीम ने रविवार से स्पेन के हुएलवा में शुरू हो रही बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है।

बैडमिंटन इंडोनेशिया ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘इंडोनेशिया बैडमिंटन टीम स्पेन के हुएलवा में 12 से 19 दिसंबर 2021 तक होने वाली 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप से हट गई है।’’

महासंघ ने कहा, ‘‘इस फैसले के बाद इंडोनेशिया की टीम अब तुरंत 2022 में होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू करेगी।’’

आल इंडोनेशिया बैडमिंटन महासंघ (पीबीएसआई) ने बुधवार को कहा कि यूरोपीय देशों में ओमीक्रोन स्वरूप के फैलने के कारण संक्रमण के मामलों में इजाफे के बाद यह फैसला किया गया है।

पीबीएसआई के विकास एवं प्रदर्शन विभाग के प्रमुख रियोनी मेनाकी ने कहा, ‘‘हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च है। हमने खिलाड़ियों के साथ भी चर्चा की है और वे विश्व चैंपियनशिप से हटने के लिए राजी हो गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा महामारी के बीच इंडोनेशिया सरकार ने भी विदेशी यात्रा गतिविधियों को कम करने की अपील की है। साथ ही कई यूरोपीय देशों में तेजी से कोविड-19 मामलों में इजाफा हो रहा है। ’’

इंडोनेशिया की टीम के हटने से टूर्नामेंट की चमक फीकी हो जाएगी। इंडोनेशिया की टीम में पुरुष युगल में केविन संजय और मार्कस फर्नाल्डी की शीर्ष वरीय जोड़ी के अलावा दूसरी वरीय और गत चैंपिपयन मोहम्मद अहसन और हेंद्रा सेतियावान तथा फजर अल्फियान और रियान अर्दियांतो की छठी वरीय जोड़ी भी शामिल थी।

पुरुष एकल में टीम में पांचवें वरीय एंथोनी गिनटिंग और सातवें वरीय जोनाथन क्रिस्टी शामिल थे। इसके अलावा ओलंपिक चैंपियन और छठी वरीय ग्रेसिया पोली और अप्रियानी रहायु की महिला युगल जोड़ी भी टीम का हिस्सा थी।

पिछले साल इंडोनेशिया की टीम कोविड-19 महामारी के डेनमार्क के आरहस में हुए थॉमस एवं उबेर कप से भी हट गई थी लेकिन टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद जब इस साल अक्टूबर में इसका आयोजन हुआ तो टीम ने 19 साल बाद खिताब जीता।

भारत ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि की है और गत चैंपियन पीवी सिंधू बाली से सीधे प्रतियोगिता के लिए स्पेन पहुंचेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!