लाइव न्यूज़ :

ओडिशा पैरा बैडमिंटन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर तोक्यो पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत सहित 500 पैरा शटलर 24 से 26 दिसंबर तक ओडिशा के भुवनेश्वर में होने वाली पैरा बैडमिंटन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में शिरकत करेंगे।

भुवनेश्वर के दो स्थलों पर ओडिशा पैरा खेल संघ राज्य के खेल विभाग के साथ मिलकर तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन करेगा जो भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में कराया जायेगा।

पैरालंपिक में भारत के लिये पहला बैडमिंटन स्वर्ण पदक जीतने वाले और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजे जा चुके भगत टूर्नामेंट के आकर्षण का केंद्र होंगे।

टूर्नामेंट में एसएच 6 वर्ग के तोक्यो स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर, तोक्यो रजत पदक विजेता सुहास यथिराज, पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार, सुकांत कदम, पारूल परमार, मानसी जोशी, पलक कोहली, तरूण ढिल्लों, प्रेम कुमार एले, राज कुमार भी शिरकत करेंगे।

भुवनेश्वर ने हाल में एफआईएच जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!