लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता के बाद सुरक्षा पर हरी झंडी मिलने के बाद ही पाक दौरा करेगा न्यूजीलैंड

By भाषा | Updated: August 19, 2021 17:35 IST

Open in App

न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम सुरक्षा सलाहकार रेग डिकासन से हरी झंडी मिलने के बाद ही पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी क्योंकि उसके कुछ खिलाड़ियों ने पड़ोसी देश अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता के काबिज होने के कारण यहां के दौरे पर सुरक्षा चिंतायें व्यक्त की थी। न्यूजीलैंड को रावलपिंडी और लाहौर में तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये 11 सितंबर को इस्लामाबाद पहुचंना है। यह श्रृंखला तीन अक्टूबर तक चलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट के अधिकारियों ने हालांकि अब पाकिस्तान के सुरक्षा हालात जानने के लिये अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विशेषज्ञ रेग डिकासन की सेवायें लेने का फैसला किया है। डिकासन इस हफ्ते के अंत में पाकस्तान का दौरा करेंगे और यहां की सुरक्षा और कोविड-19 तैयारी का आकलन करेंगे जिसके बाद उन्हें सलाह देंगे कि न्यूजीलैंड को अपनी टीम वहां भेजनी चाहिए या नहीं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘‘डिकासन हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और अन्य बोर्ड के लिये पाकिस्तान का नियमित दौरा करके सुरक्षा और अन्य क्रिकेट संबंधित जानकारियां देते रहे हैं इसलिये हमें पूरा भरोसा है कि अफगानिस्तान में उत्पन्न हालात के बाद इस क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की वास्तविक रिपोर्ट देने के लिये उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता। ’’ न्यूजीलैंड के पहले ही अपनी कमजोर टीम भेजने की उम्मीद है क्योंकि उसके सात से आठ शीर्ष खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण इस दौरे पर नहीं आयेंगे। इन खिलाड़ियों में कप्तान केन विलियमसन भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!