लाइव न्यूज़ :

भारतीय किसानों के समर्थन में एनबीए , एनएफएल सितारे

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:48 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, चार फरवरी अमेरिकी फुटबॉल लीग एनएफएल के सितारे जुजू स्मिथ ने भारत में नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की चिकित्सा सहायता के लिये 10000 डॉलर दिये हैं जबकि एनबीए फॉरवर्ड काइल कुजमा ने भी आंदोलन का समर्थन किया है ।

इससे पहले अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने भी आंदोलन का समर्थन किया था और उसके साथ एक खबर साझा की थी जिसमें आंदोलन स्थल पर इंटरनेट पर पाबंदी का उल्लेख किया गया था ।

जुजू ने ट्वीट किया ,‘‘ यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैने भारत में जरूरतमंद किसानों की चिकित्सा सहायता के लिये 10000 डॉलर दिये हैं । उम्मीद है कि इससे आगे जिंदगियां बच सकेंगी । हैशटैग फार्मर्स प्रोटेस्ट ।’’

एनबीए में लॉस एंजिलिस लैकर्स के लिये खेलने वाले कुजमा ने भी वह खबर साझा की जो रिहाना ने ट्वीट की थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘इस पर बात होनी चाहिये । हैशटैग फार्मर्स प्रोटेस्ट ।’’

एनबीए के पूर्व स्टार बारोन डेविस ने ट्वीट किया ,‘‘क्या हम इस पर बात करेंगे कि भारत में क्या हो रहा है । किसानों के आंदोलन को लेकर जागरूकता जगाने में मेरे साथ जुड़िये । हैशटैग फार्मर्स प्रोटेस्ट।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!