लाइव न्यूज़ :

मुश्ताक अली ट्राफी : तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 12 रन से हराया

By भाषा | Updated: November 4, 2021 17:28 IST

Open in App

लखनऊ, चार नवंबर मौजूदा चैंपियन तमिलनाडु ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप ए मैच में गुरुवार को यहां महाराष्ट्र को 12 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के 30 गेंदों पर 51 रन के बावजूद महाराष्ट्र की टीम तमिलनाडु के चार विकेट पर 167 रन के जवाब में छह विकेट पर 155 रन ही बना सकी। महाराष्ट्र की तरफ से गायकवाड़ के अलावा नौशाद शेख ने 33 रन का योगदान दिया।

इससे पहले तमिलनाडु ने विजय शंकर (42), बी साई सुदर्शन (35) और एन जगदीशन (30) के उपयोगी योगदान से चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था।

ग्रुप ए के अन्य मैचों में पंजाब ने अभिषेक शर्मा के आलराउंड खेल से पांडिचेरी को आठ विकेट से हराया। अभिषेक और सिद्धार्थ कौल के तीन – तीन विकेट की मदद से पंजाब ने पुडुच्चेरी को 106 रन पर आउट कर दिया। अभिषेक ने बाद में नाबाद 54 रन बनाये जिससे पंजाब ने 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया।

एक अन्य मैच में ओडिशा से गोवा को चार विकेट से हराकर चार अंक हासिल किये। गोवा की टीम आठ विकेट पर 104 रन ही बना पायी। ओडिशा ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 107 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!