लाइव न्यूज़ :

केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ विजय अभियान जारी रखने उतरेगा मुंबई

By भाषा | Updated: January 1, 2021 18:37 IST

Open in App

बामबोलिम, एक जनवरी मुंबई सिटी एफसी शनिवार को यहां केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ होने वाले मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश करेगा।

नवंबर में नार्थईस्ट यूनाईटेड से हारने के बाद मुंबई पिछले छह मैचों में अजेय रहा है। इनमें से उसने पांच मैच जीते हैं। वह अभी सात मैचों में 16 अंक लेकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। एटीके मोहन बागान उससे एक अंक आगे शिखर पर है।

मुख्य कोच सर्गियो लोबेरा ने हालांकि कहा कि 12 दिन के विश्राम के कारण उनकी लय प्रभावित हो सकती है।

लोबेरा ने कहा, ‘‘बिना प्रतिस्पर्धी मैचों के दो सप्ताह का विश्राम काफी लम्बा होता है। मौजूदा समय का आकलन करें तो अगर आप अच्छी लय में है तो फिर यह विश्राम अच्छा नहीं है। खेलते रहना चाहिए लेकिन इसका दूसरा पहलू यह है कि अभ्यास में अधिक से अधिक समय बिताना हमेशा अच्छा रहता है।’’

दूसरी तरफ केरल ब्लास्टर्स ने पिछले तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने इन मैचों में पांच गोल किये और कोच किबू विकुना को उम्मीद है कि उनका सकारात्मक प्रदर्शन टीम को जीत दिलाने में मदद करेगा।

विकुना ने कहा, ‘‘मुंबई के पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं। यह टीम अच्छा खेल रही है और अभी आईएसएल की सबसे अच्छी टीमों में से एक है। हम सुधार कर रहे हैं और मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि हम काफी सकारात्मक तरीके से अभ्यास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!