लाइव न्यूज़ :

मंत्री ने अधिकारियों को रेलवे के खिलाड़ियों की करियर प्रगति की योजना तैयार करने को कहा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वरिष्ठ अधिकारियों को गुरुवार को निर्देश दिए कि रेलवे से जुड़े खिलाड़ियों के करियर प्रगति की मसौदा योजना 30 अक्टूबर तक तैयार की जाए।

तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय रेलवे के 25 खिलाड़ियों और छह कोच को सम्मानित करने के लिए रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) द्वारा आयोजित समारोह में वैष्णव ने कहा कि रेलवे खिलाड़ियों के करियर की प्रगति सुनिश्चित करेगा।

रेल मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा, ‘‘अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे के साथ जुड़े खिलाड़ियों की सुनिश्चित करियर प्रगति पर काम किया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रेलवे से जुड़े खिलाड़ियों के करियर प्रगति की मसौदा योजना 30 अक्टूबर तक तैयार की जाए। ’’

रेल मंत्री ने आरएसपीबी के नियमित नकद पुरस्कार के अलावा भारतीय रेलवे के खिलाड़ियों और कोच के लिए विशेष नकद पुरस्कार की घोषणा की।

उन्होंने तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को दो करोड़ रुपये, कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये, शीर्ष आठ में जगह बनाने वाले को 35 लाख रुपये और सभी प्रतिभागियों को साढ़े सात लाख रुपये का विशेष नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

मंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के कोच को 25 लाख, रजत पदक विजेता के कोच को 20 लाख, कांस्य पदक विजेता के कोच को 15 लाख और अन्य प्रतिभागियों के कोच को साढ़े सात लाख रुपये देने की घोषणा की।

मंत्रालय के बयान के अनुसार भारतीय रेलवे के खिलाड़ियों और कोच को गुरुवार को 12 करोड़ 97 लाख रुपये के विशेष नकद पुरस्कार दिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!