लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के चपेट में आने के कारण माजेपिन फार्मूला वन रेस से बाहर हुए

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:02 IST

Open in App

अबुधाबी, 12 दिसंबर (एपी) हास टीम के फार्मूला वन ड्राइवर निकिता माजेपिन कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव आने के बाद यहां होने वाले सत्र की आखिरी रेस से बाहर हो गये।

उनके बाहर होने से हास की टीम अबुधाबी ग्रांप्री में सिर्फ एक कार के साथ उतरेगी। टीम के रिजर्व ड्राइवर पिएत्रो फिटिपाल्डी ने इस सप्ताह में एक बार भी ड्राइव नहीं किया है और ऐसे में वह  माजेपिन की जगह लेने के योग्य नहीं है।

माजेपिन को यहां के यास मरीना सर्किट में जांच में पॉजिटिव पाया गया। रूस के इस ड्राइवर का दूसरा परीक्षण भी पॉजिटिव आया।

हास की ओर से जारी बयान के मुताबिक माजेपिन में बीमारी के लक्षण नहीं है लेकिन वह पृथकवास रहेंगे और इस महामारी से जुड़े  स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

हास ने कहा, ‘‘ निकिता शारीरिक तौर पर ठीक है।’’

माजेपिन का यह पहला एफवन सत्र है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हंगरी ग्रां प्री में 14वां स्थान था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!