लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग नहीं लेगी मेरीकॉम

By भाषा | Updated: October 18, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरीकॉम हिसार में होने वाली आगामी राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग नहीं लेगी।

तोक्यो ओलंपिक में प्री क्वार्टर फाइनल तक ही पहुंच पाने वाली 38 वर्षीय मेरीकॉम हालांकि दिसंबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिये अभ्यास कर रही है।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने घोषणा कर रखी है कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेताओं को ही विश्व चैंपियनशिप की टीम में जगह मिलेगी लेकिन पता चला है कि कुछ भार वर्गों में ट्रायल्स कराये जाएंगे जिनमें 48 किग्रा भी है जिसमें मेरीकॉम खेलती रही हैं।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप 21 अक्टूबर से हिसार में होगी।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) को तोक्यो के प्रदर्शन के आधार पर विश्व चैंपियनशिप की टीम में सीधे जगह दी गयी है। इसलिए वह भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग नहीं लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!