लाइव न्यूज़ :

पिछले चार मैच हमारी युवा टीम के लिये अच्छी सीख : राहुल

By भाषा | Updated: October 2, 2021 00:21 IST

Open in App

दुबई, एक अक्टूबर पंजाब किंग्स के कप्तान के एल राहुल ने माना कि यूएई में खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले चार मैचों से उनकी टीम को अच्छी सीख मिली, जिनमें से दो में उसे करीबी अंतर से जीत जबकि दो में हार मिली।

राहुल ने पंजाब की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पांच विकेट से जीत के बाद कहा, ‘‘सभी जानते हैं कि हमारी टीम बहुत बेहतर है। स्वयं पर दबाव डालने से मदद नहीं मिल रही थी। यूएई में पिछले चार मैच शानदार उदाहरण हैं। यह हमारे जैसी युवा टीम के लिये अच्छा सबक हैं।’’

उन्होंने कहा कि केकेआर के खिलाफ उनकी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और वह जीत की हकदार थी।

अपनी 67 रन की कप्तानी पारी के लिये मैन ऑफ द मैच चुने गये राहुल ने कहा, ‘‘हमने बेहतरीन खेल दिखाया। हमें अहसास हो गया था कि यह अच्छा विकेट है। इसमें अधिक स्पिन नहीं थी। वास्तव में खुश हूं कि हम जीत दर्ज करके दो अंक हासिल करने में सफल रहे।’’

केकेआर ने कई कैच टपकाये और उसके कप्तान इयोन मोर्गन ने बाद में स्वीकार किया कि लचर क्षेत्ररक्षण का उनकी टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा।

मोर्गन ने कहा, ‘‘हमने अच्छा क्षेत्ररक्षण नहीं किया और कैच टपकाये। स्वयं मैंने शुरू में कैच छोड़ा। इस विकेट पर हमारा स्कोर बराबरी का था। हमने संघर्ष किया और वापसी की लेकिन कैच छोड़ने का खामियाजा भुगता।’’

राहुल त्रिपाठी ने 19वें ओवर में केएल राहुल का कैच ले लिया था लेकिन तीसरे अंपायर ने बल्लेबाज के पक्ष में फैसला दिया।

मोर्गन ने कहा, ‘‘मेरा मानना था कि त्रिपाठी का कैच सही था लेकिन करीब से देखने पर तीसरे अंपायर को इसका उलटा लगा। हम उनके फैसले से सहमत थे। उम्मीद है कि बाकी बचे दो मैचों में हम अच्छा खेल दिखाकर प्लेऑफ में जगह बनाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!