लाइव न्यूज़ :

टी20 विश्व कप से पहले जडेजा की पारी देखकर खुश हुए कोहली

By भाषा | Updated: April 25, 2021 20:58 IST

Open in App

मुंबई, 25 अप्रैल विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर भले ही रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आल राउंडर रविंद्र जडेजा की अंतिम ओवर की शानदार बल्लेबाजी से हार गयी लेकिन भारतीय कप्तान को इससे कोई शिकायत नहीं है क्योंकि उनकी निगाहें इस साल के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप पर लगी हैं।

बल्कि कोहली भारतीय टीम के साथी खिलाड़ी के चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी से काफी खुश दिखे।

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘उसकी (जडेजा) की काबिलियत हर कोई देख सकता है। मैं उसे बल्ले और गेंद और मैदान पर प्रदर्शन करते हुए देखकर बहुत खुश हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दो महीनों के बाद वह भारतीय टीम के लिये खेलेगा और आपके मुख्य आल राउंडर को बल्ले से अच्छा करते हुए देखना हमेशा सुखद होता है। जब वह अच्छा खेलता है और आत्मविश्वास से भरा होता है तो इससे कई मौके मिलते हैं। ’’

कोहली ने अपने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का भी समर्थन किया जिन्होंने अंतिम ओवर में रिकार्ड 37 रन गंवा दिये जिससे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया।

चेन्नई की टीम अंतिम ओवर से पहले चार विकेट पर 154 रन के स्कोर पर थी लेकिन जडेजा ने हर्षल के अंतिम ओवर में लगातार चार से कुल पांच छक्के जड़कर 37 रन जोड़े।

कोहली ने कहा, ‘‘हर्षल ने अच्छी गेंदबाजी की और हम उसका समर्थन करते रहेंगे। हम उसे जिम्मेदारी देंगे, उसने जमे हुए दोनों बल्लेबाजों को आउट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!