लाइव न्यूज़ :

अजहरूद्दीन और सैमसन के अर्धशतक से हिमाचल को हराकर केरल क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरूद्दीन और कप्तान संजू सैमसन के अर्धशतक और दोनों के बीच बड़ी अर्धशतकीय साझेदारी से केरल ने मंगलवार को यहां हिमाचल प्रदेश को आठ विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

प्री क्वार्टर फाइनल में केरल ने 146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अजरूद्दीन की 57 गेंद में दो छक्कों और चार चौकों से 60 रन की पारी और कप्तान सैमसन (39 गेंद में नाबाद 52 रन, छह चौके, एक छक्का) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 98 रन की साझेदारी की बदौलत तीन गेंद शेष रहते दो विकेट पर 147 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज रोहन कुन्नुमल ने भी 22 रन की पारी खेली।

हिमाचल की टीम सलामी बल्लेबाज राघव धवन की 52 गेंद में 65 रन पारी के बावजूद छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी। धवन के अलावा प्रशांत चोपड़ा (36) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

केरल की ओर से सुदेशन मिथुन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 26 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्निकृष्णन मनुकृष्णन ने तीन ओवर में चार रन देकर एक विकेट चटकाया जबकि बासिल थंपी, जलज सक्सेना और संजीवन अखिल ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

क्वार्टर फाइनल में केरल का सामना 18 नवंबर को तमिलनाडु से होगा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे केरल को रोहन और अजहरूद्दीन ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 34 रन जोड़कर सतर्क शुरुआत दिलाई। आयुष जामवाल ने रोहन को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा।

अजहरूद्दीन और कप्तान सैमसन ने इसके बाद हिमाचल के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

अजहरूद्दीन ने 45 जबकि सैमसन ने 37 गेंद में अर्धशतक पूरे किए।

केरल की टीम जब जीत से 14 रन दूर थी तब पंकज जसवाल ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर अजरूद्दीन को पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को तोड़ा। सैमसन ने हालांकि सचिन बेबी (नाबाद 10) के साथ मिलकर अंतिम ओवर में टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!