लाइव न्यूज़ :

अय्यर का शतक, मध्यप्रदेश ने चंडीगढ़ को बड़े स्कोर के मैच में हराया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:11 IST

Open in App

राजकोट, 12 दिसंबर मध्यप्रदेश ने वेंकटेश अय्यर (151 रन) की आक्रामक शतकीय पारी से रविवार को यहां विजय हजारे ट्राफी एक दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के ग्रुप डी के बड़े स्कोर के मुकाबले में चंडीगढ़ को पांच रन से शिकस्त दी।

मध्यप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए वेंकटेश अय्यर के विस्फोटक शतक और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव (70) के अर्धशतक से 50 ओवर में नौ विकेट पर 331 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अय्यर बल्ले से विजय हजारे ट्राफी में भी कमाल कर रहे हैं। पहले भी एक शतक जड़ चुके अय्यर अय्यर ने 113 गेंद में 151 रन की आक्रामक पारी के दौरान आठ चौके और 10 छक्के जमाये। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए दो खिलाड़ियों के विकेट भी झटके।

चंडीगढ़ के जगजीत सिंह ने तीन जबकि संदीप शर्मा ने दो विकेट हासिल किये।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की शुरूआत भी अच्छी रही। जिसमें उसके सलामी बल्लेबाज और कप्तान मनन वोहरा ने 105 और अंकित कौशिक ने 111 रन की शतकीय पारियां खेली।

लेकिन टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 326 रन ही बना सकी।

मध्यप्रदेश के लिये आवेश खान ने तीन विकेट हासिल किये जबकि पुनीत दाते और अय्यर ने दो दो विकेट चटकाये।

ग्रुप के अन्य मैचों में महाराष्ट्र ने अंकित बावने (113 रन) के नाबाद शतक से उत्तराखंड को एक गेंद रहते चार विकेट से शिकस्त दी।

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद उत्तराखंड की टीम ने तनुष गुसाईं (55) और स्वप्निल सिंह (66) के अर्धशतक से 50 ओवर में छह विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।

महाराष्ट्र के गेंदबाजों में मुकेश चौधरी और जगदीश जोप को दो दो विकेट मिले।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने एक गेंद रहते छह विकेट पर 252 रन बनाकर जीत हासिल की।

पिछले तीन मैचों में तीन शतक जमा चुके सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ (21) इस मुकाबले में लंबी पारी नहीं खेल सके।

महाराष्ट्र के शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाजों गायकवाड़, यश नाहर और राहुल त्रिपाठी ने 21-21 रन बनाये।

अंकित बावने क्रीज पर थे जो एक छोर पर जम गये। वह अंत तक टिके रहे और अपनी टीम को जीत दिलायी। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 132 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्के जमाया।

उत्तराखंड के स्वप्निल सिंह और हिमांशु बिष्ट को दो दो विकेट मिले।

वहीं केरल ने ग्रुप के एक अन्य मैच में 93 गेंद रहते छत्तीसगढ़ को पांच विकेट से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!