लाइव न्यूज़ :

अगर बल्लेबाज रन नहीं बनायेंगे तो मैच जीतना मुश्किल होगा: रोहित

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:39 IST

Open in App

शारजाह, दो अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार को हार का सामना करने के बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि अगर बल्लेबाज स्कोर बोर्ड पर रन नहीं बनायेंगे तो उनके लिए जीत दर्ज करना मुश्किल होगा।

इस हार के बाद गत चैम्पियन मुंबई की टीम के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की करने की मुश्किलें बढ़ गयी है। उन्हें शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए बचे हुए दोनों मैचों बेहतर प्रदर्शन करने के साथ दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। इस मैच के बाद टीम तालिका में छठे स्थान पर है।

रोहित ने इस टीम की खराब बल्लेबाजी का दोष खुद को भी  दिया जिनका बल्ला इस सत्र में नहीं चल पा रहा है।

रोहित ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ अगर आपके बल्लेबाज रन नहीं बना पायेंगे, तो मैच जीतना मुश्किल होगा। इस विफलता को मैं भी व्यक्तिगत रूप से इसे स्वीकार करता हूं। हम बीच के ओवरों में रन नहीं बना पा रहे है। यह बहुत निराशाजनक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल रहे हैं। उम्मीद है कि अगले दो मैचों में हम वैसे ही खेलेंगे जिसके लिए हमें जाना जाता है।’’

रोहित ने कहा कि उन्हें पता था कि शारजाह  में ‘ परिस्थितियां मुश्किन होगी’ और टीम ने अपनी ओर से सर्वोत्तम तरीके से तैयारी की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने (यहां) बहुत सारे मैच देखे, और यह खेलने और अधिक रन बनाने के लिए सबसे आसान स्थान नहीं है। हम अच्छी तरह से तैयार थे और हमें पता था कि हमें क्या करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हम जानते थे कि इस पिच पर 170-180 रन नहीं बनेंगे, लेकिन हमें पता था कि यहां 140 रन बनाये जा सकते है। हम साझेदारी करने में विफल रहे।’’

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि यह एक मुश्किल  जीत थी।

उन्होंने कहा, ‘‘शारजाह में विकेट हमेशा अलग तरह से खेलता है। हम पावरप्ले में ज्यादातर तेज गेंदबाजों को गेंदबाजी करने की योजना बना रहे थे। इन पिचों पर पर स्पिनरों के लिए परिस्थितियां आसान थी। मैंने अश्विन के एक ओवर को पोलार्ड और हार्दिक से दूर रखने का फैसला किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आवेश हमारे लिए इस सत्र की खोज है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स में हम अपनी गलतियों से सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। हमें अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना होगा।’’

उन्होंने कहा (मार्कस) स्टोइनिस को कुछ दिनों में चोट से उबर जाना चाहिए और यह टीम के लिए अच्छा होगा।

  दिल्ली के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर अपने प्रदर्शन से खुश है। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में नाबाद 33 रन की पारी खेलने के साथ अश्विन के साथ 39 रन की अटूट साझेदारी की।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैच के आखिर तक बल्लेबाजी करना और टीम को जीत दिलाने की अनुभूति शानदार है। यह कम स्कोर वाला मैच था और मुझे खुद पर भरोसा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!