लाइव न्यूज़ :

जीत की आदत बनाये रखना महत्वपूर्ण था : रोहित

By भाषा | Updated: November 11, 2020 10:42 IST

Open in App

दुबई, 11 नवंबर मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जीत की आदत बनाये रखना महत्वपूर्ण था जिसमें उनकी टीम सफल रही।

मुंबई ने मंगलवार को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पिछले आठ साल में पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता और रोहित ने कहा कि पूरे सत्र में वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।

रोहित ने कहा, ‘‘जिस तरह से पूरे सत्र में हमारी टीम ने प्रदर्शन किया उससे मैं बहुत खुश हूं। मैंने टूर्नामेंट के शुरू में कहा था कि हमें जीत की आदत बनाये रखने की जरूरत है। हम इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकते थे। हमने पहली गेंद से अपने प्रयास शुरू किये और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सहयोगी स्टाफ को भी बहुत श्रेय जाता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिये उचित संतुलन तलाशना था। मैं उन कप्तानों में नहीं हूं जो खिलाड़ियों के पीछे पड़ा रहे। उनमें आत्मविश्वास भरना महत्वपूर्ण है। क्रुणाल, हार्दिक और पोलार्ड लंबे समय से अपनी भूमिका निभा रहे हैं और वे जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। ’’

मुंबई इंडियन्स ने फाइनल में राहुल चाहर को अंतिम एकादश में नहीं रखा और रोहित ने इसे रणनीतिक फैसला बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल आज नहीं खेल पाया और ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी था कि वह यह समझे कि उसने कुछ गलत नहीं किया और यह रणनीतिक चाल थी। हमने यह भी सुनिश्चित किया कि सूर्यकुमार यादव और इशान किशन पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलें।’’

रोहित को रन आउट होने से बचाने के लिये सूर्यकुमार ने अपना विकेट गंवाया, इस बारे में मुंबई के कप्तान ने कहा, ‘‘वह जिस तरह की फार्म में है मुझे उसके लिये अपना विकेट गंवाना चाहिए था। लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उसने बेहतरीन बल्लेबाजी की। ’’

मुंबई के कोच माहेला जयवर्धने ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों पर शुरू से किसी तरह का दबाव नहीं बनाया और उन्हें स्वच्छंद होकर खेलने की छूट दी।

जयवर्धने कहा, ‘‘हमने बहुत अच्छी तैयारियां की थी और हमने चीजों को अच्छी तरह से व्यवस्थित किया और यह सुनिश्चित किया कि खिलाड़ियों पर किसी तरह का दबाव नहीं बने। लंबे शॉट लगाना मुंबई के डीएनए में है। हमने इस बार संतुलन स्थापित करने की कोशिश की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा काम खिलाड़ियों की मदद करने और उन्हें उनकी भूमिका समझाने की है। हमारी टीम में कई नेतृत्वकर्ता है और शानदार सहयोगी स्टाफ है जिन्होंने हर समय मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!