लाइव न्यूज़ :

आईओए उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलौत का निधन

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलौत का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया।

राजस्थान के पूर्व मंत्री गहलौत अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष भी थे। उनकी उम्र 70 साल से अधिक थी।

गहलौत भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ के 28 साल तक अध्यक्ष रहे। उन्होंने 2013 तक यह भूमिका निभायी। वह अभी राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थे।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बयान में कहा, ‘‘आईओए परिवार की तरफ से आईओए उपाध्यक्ष और राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलौत के असामयिक निधन पर हमारी गहलौत परिवार के प्रति संवेदना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर उनकी आत्मा शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।’’

गहलौत 2017 में चुने गये आईओए के नौ उपाध्यक्षों में से एक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!