लाइव न्यूज़ :

भ्रारतीय महिला टीम एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जापान से हारी

By भाषा | Updated: September 30, 2021 20:33 IST

Open in App

दोहा, 30 सितंबर श्रीजा अकुला को दो बार शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे भारतीय महिला टीम यहां एशियाई टेबल टेनिस चैंपयिनशिप के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय जापान से 1-3 से हार गई।

जापान की दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी हितोमी सातो ने श्रीजा अकुला को पहले मैच में 11-5, 11-3, 11-3 से हराया जबकि अर्चना कामत को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद साकी शिबाता के खिलाफ 12-1- 7-11 4-11 12-10 9-11 से हार झेलनी पड़ी।

सुतीर्था मुखर्जी ने जापान की मियु नागासाकी को कड़े मुकाबले में 3-2 (11-7, 11-8, 5-11, 7-11, 11-8) से हराकर भारत को वापसी कराने की कोशिश की।

साकी ने हालांकि उलट एकल में श्रीजा अकुला को 8-11, 10-12, 11-2, 11-9, 11-8 से हराकर जापान की जीत सुनश्चित की।

महिला टीम ने क्वालीफायर के दूसरे चरण में उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया था जबकि पहले चरण में नेपाल और जोर्डन को इसी अंतर से मात दी थी।

पुरुष टीम ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल में ईरान को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपना पहला पदक सुनिश्चित किया।

शुक्रवार को टीम का सेमीफाइनल में सामना दक्षिण कोरिया से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!