लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला टीम को जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्कीट में स्वर्ण, पुरुष टीम को कांस्य

By भाषा | Updated: October 2, 2021 10:39 IST

Open in App

लीमा, दो अक्टूबर भारतीय निशानेबाजों ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में महिला स्कीट टीम स्पर्धा में स्वर्ण जबकि पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

अरीबा खान, रेजा ढिल्लों और गनीमत शेखों की तिकड़ी ने 6-0 के स्कोर के साथ महिला स्कीट टीम स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया।

शुक्रवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय महिला टीम डेमियाना पाओलेसी, सारा बोनगिनी और गियाडा लोंघी की इटली की टीम के सामने थी।

पुरुष वर्ग में राजवीर गिल, आयुष रुद्रराजू और अभय सिंह शेखों की टीम ने तुर्की के अली केन अब्रासी, अहमत बारान और मुहम्मत सेहुन को 6-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।

एक दिन पहले उभरती हुए भारतीय महिला स्कीट निशानेबाज गनीमत ने व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

पुरुष व्यक्तिगत स्कीट में भारत के तीन निशानेबाजों में से कोई भी छह निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना पाया लेकिन तीनों ने टीम स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

भारत अभी दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक से कुल सात पदक के साथ दूसरे स्थान पर चल रहा है।

अमेरिका तीन स्वर्ण सहित सात पदक के साथ शीर्ष पर है।

टूर्नामेंट में 32 देशों के लगभग 370 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!