लाइव न्यूज़ :

भारतीय पैरा तीरंदाजों ने फाजा विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में एक स्वर्ण , दो रजत पदक जीते

By भाषा | Updated: February 25, 2021 13:38 IST

Open in App

दुबई, 25 फरवरी पैरा तीरंदाज राकेश कुमार और श्याम सुंदर स्वामी ने सातवें फाजा पैरा तीरंदाजी विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के अंतिम चार चरण में शानदार प्रदर्शन करके पुरूष कंपाउंड वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

ज्योति बालियान ने भी रूस की जियोवा अनास्तासिया को 139 . 138 से हराकर फाइनल में जगह बनाई । अब भारतीय तीरंदाज कम से कम दो रजत और एक स्वर्ण पदक जीत सकेंगे ।

सेमीफाइनल में राकेश ने तुर्की के आयगन एर्डोगन को 143 . 138 से मात दी । इससे पहले स्वामी ने स्लोवाकिया के मार्सल पावलिक को 145 . 143 से हराया । पावलिक दुनिया के पूर्व नंबर एक और पिछले साल के चैम्पियन हैं ।

आठवीं वरीयता प्राप्त राकेश ने क्वार्टर फाइनल में उक्रेन के सेरही ए को मात दी थी ।

बालियान का सामना फाइनल में रूस की स्टेपानिडा अर्ताखिनोवा से होगा ।

महिला रिकर्व में पूजा को ईरान की पैरालम्पिक पदक विजेता जाहरा नेमाती ने 6 . 0 से हराया । इससे पहले रिकर्व तीरंदाज हरविंदर सिंह और विवेक चिकारा क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!