लाइव न्यूज़ :

भारत ने वाडा को वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए 10 लाख डॉलर देने का वादा किया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर भारत ने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के वैज्ञानिक अनुसंधान बजट में 10 लाख डॉलर देने का वादा किया है जो दुनिया की अन्य सरकारों के बीच सर्वोच्च योगदान है।

भारत ने यह अनुदान उस समय दिया है जब राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) के निलंबन के कारण देश के डोपिंग रोधी कार्यक्रम पर प्रतिकूल असर पड़ा है। वाडा अगले साल की शुरुआत एनडीटीएल का निरीक्षण करेगा।

इस प्रस्तावित धनराशि से वाडा को आधुनिक स्तर की डोपिंग रोधी परीक्षण और पहचान प्रणाली विकसित करने में मदद मिलेगी। इस पैसे का इस्तेमाल वाडा के स्वतंत्र जांच और खूफिया विभाग को मजबूत करने के लिए भी किया जाएगा।

खेल मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘भारत का यह योगदान दुनिया के अन्य देशों की सरकारों के बीच सर्वाधिक है जिसमें चीन, सऊदी अरब और मिस्र भी शामिल हैं।’’

सभी सदस्य देश जितना योगदान देंगे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) भी उनके बराबर योगदान देगा जिससे कि एक करोड़ डॉलर का कोष तैयार किया जा सके।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने वाडा अध्यक्ष विटोल्ड बांका को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मुझे आप लोगों के साथ यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत ने वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास के वाडा कोष में एकमुश्त 10 लाख डॉलर की वित्तीय समर्थन देने का वादा किया है और उम्मीद करते हैं कि भारत के इस योगदान से इस कोष के लिए एक करोड़ डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!