लाइव न्यूज़ :

भारत की नजरें नेपाल को हराकर आठवां सैफ चैम्पियनशिप खिताब जीतने पर

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:24 IST

Open in App

माले, 15 अक्टूबर शुरूआती उतार चढाव के बाद लय में लौटी सात बार की चैम्पियन भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैम्पियनशिप के फाइनल में शनिवार को नेपाल का सामना करेगी तो उसका पलड़ा भारी रहेगा चूंकि नेपाल पहली बार फाइनल खेल रहा है ।

अब तक 13 सत्रों में भारत 12वीं बार फाइनल में पहुंचा है जिससे इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट में उसके वर्चस्व का भान होता है । अब तक उसका सबसे खराब प्रदर्शन 2003 में तीसरे स्थान पर रहना था ।

नेपाल के खिलाफ जीत मुख्य कोच इगोर स्टिमक की भी पहली ट्रॉफी होगी जो 2019 में टीम से जुड़े थे । भारत जीतता है तो वह सैफ चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाले छठे कोच और जिरि पेसेक (1993) और स्टीफन कोंस्टेंटाइन (2015) के बाद तीसरे विदेशी बन जायेंगे ।

स्टिमक हालांकि इस मैच में भारतीय टीम के डगआउट में नहीं होंगे जिन्हें मालदीव के खिलाफ मैच में रैफरी के फैसले का विरोध करने के कारण लालकार्ड दिखाया गया था । उनके सहायक षणमुघम वेंकटेश टीम के साथ रहेंगे जो खुद सैफ चैम्पियनशिप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं ।

भारत ने पहले दो मैचों में बांग्लादेश और श्रीलंका से ड्रॉ खेला जिससे उस पर फाइनल की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन नेपाल को हराकर टीम लय में लौटी ।

उसके बाद मेजबान मालदीव को 3 . 1 से हराया जिसमें कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल थे ।

फीफा रैंकिंग में भारत से 61 पायदान नीचे काबिज नेपाल को हलके में लेने की गलती भारत नहीं करेगा । राउंड रॉबिन दौर में छेत्री के 82वें मिनट में किये गए गोल की मदद से ही भारत उसे हरा सका था। नेपाल ने मालदीव को हराया जबकि बांग्लादेश से ड्रॉ खेला ।

आंकड़ों के आधार पर भारत को मनोवैज्ञानिक बढत हासिल होगी । इस साल दोनों टीमों के बीच खेले गए तीन मैचों में से भारत ने दो जीते और एक ड्रॉ रहा ।

भारत ने पिछले महीने नेपाल में दो दोस्ताना अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिनमें एक ड्रॉ रहा और एक जीता ।

छेत्री ने खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने की ताकीद करते हुए कहा ,‘‘ नेपाल की टीम में भले ही कोई सितारा खिलाड़ी नहीं हो जैसे मालदीव के पास अली अशफाक था, लेकिन एक ईकाई के रूप में वह शानदार प्रदर्शन करने में माहिर है । हमने सितंबर के बाद से तीन बार उनके खिलाफ खेला और उन्हें हराना आसान नहीं रहा है । हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!